BJP आॅफिस में महिला मित्र के साथ रास रचा रहे थे भाजपा नेता, बाहर निकाला

भोपाल। भाजपा का होशंगाबाद आॅफिस बीते रोज भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजकुमार चौकसे की रंगरेलियों को अड्डा बन गया। वो कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठक से कुछ देर पहले आए। उनके साथ एक महिला मित्र भी थी। आरोप है कि चौकसे कार्यालय में ही महिला मित्र के साथ रास रचाने लगे। जब पार्टी कार्यकर्ता आॅफिस पहुंचे तब दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। मामला मुख्यालय तक भेजा गया। यहां भाजपा ने अपनेे रंगीनमिजाज मंडल अध्यक्ष को पार्टी से बाहर कर दिया है। 

पिछले दिनों होशंगाबाद जिला भाजपा कार्यालय में उस वक्त शर्मनाक स्थिति बन गई थी, जब मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौकसे को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा गया। चौकसे एक मीटिंग के सिलसिले में दफ्तर मे आए थे। उनके साथ एक महिला भी थी। इसी बीच कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे। जब वे अंदर पहुंचे, तो नेताजी घबरा उठे। लेकिन बाद में वे कार्यकर्ताओं पर भड़क उठे। हालांकि पहले तो यह मामला दबा रहा, लेकिन किसी ने इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान तक पहुंचा दी। आखिरकार मंगलवार को पार्टी ने चौकसे को पार्टी से हटा दिया।

संगठनमंत्री के केबिन में चल रही थी रासलीला
बताया जा रहा है कि यह सारा खेल भाजपा संगठन मंत्री के केबिन में चल रहा था। अंदर से कुंडी बंद थी। जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने दरवाजा खोला तो मंडल अध्यक्ष भड़क उठे। उसके बाद कार्यालय में काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसकी शिकायत प्रदेश कार्यलय से की। इस बीच होशंगाबाद के स्थानीय अखबारों में मामला सुर्खियां बन गया। अंतत: मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौकसे को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !