
मप्र के भोपाल समेत 11 शहरों में शुक्रवार को पारा 44 से 45 डिग्री के पार पहुंच गया। प्रदेश में नौगांव सबसे गर्म रहा। यहां टेम्परेचर 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, सागर, रीवा और ग्वालियर सबसे ज्यादा तपे। भोपाल और ग्वालियर में शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। भोपाल में टेम्परेचर 44.6 और ग्वालियर में 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मप्र के दमोह में मैक्सिमम टेम्परेचर 46, खजुराहो में 45.9, ग्वालियर में 45.7, सागर में 44.4, शाजापुर में 44.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली: पालम में 45.8 डिग्री
दिल्ली-एनसीआर में भी शुक्रवार को लोग आसमान से बरसती आग और हवाओं के हीट स्ट्रोक से परेशान रहे। पालम में मैक्सिमम टेम्परेचर 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का स्टैंडर्ड टेम्परेचर सफदरजंग एयरपोर्ट को माना जाता है, वहां पारा 43.9 डिग्री रहा। MeT डिपार्टमेंट के मुताबिक यह नॉर्मल से 3 डिग्री ज्यादा था। ह्यूमिडिटी लेवल मैक्सिमम 65 और मिनिमम 18% रहा। MeT डिपार्टमेंट के मुताबिक शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं, हल्की बारिश होने और धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं।
यूपी: इलाहाबाद सबसे गर्म, पारा 46.3 डिग्री
यूपी के ईस्टर्न पार्ट में अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई। इलाहाबाद राज्य में सबसे गर्म है। यहां पारा 46.3 डिग्री दर्ज किया गया। MeT डिपार्टमेंट के मुताबिक वेस्टर्न यूपी में मौसम आमतौर पर ड्राई रहा। बांसगांव, सलेमपुर, देवरिया, खलीलाबाद, बस्ती और सुल्तानपुर में हल्की बारिश हुई।
पंजाब-हरियाणा तेज गर्मी की चपेट में
पंजाब और हरियाणा दोनों तेज गर्मी की चपेट में हैं। हरियाणा में हिसार सबसे गर्म है, वहां शुक्रवार को मैक्सिमम टेम्परेचर नॉर्मल से 5 डिग्री ज्यादा 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल में 46.5 डिग्री पारा दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 42.5 और अमृतसर में 43.4 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया।
राजस्थान: चूरू सबसे गर्म, पारा 49 डिग्री
राजस्थान में चूरू सबसे गर्म है। वहां शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ज्यादा टेम्परेचर 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में 48.3, जैसलमेर में 47 और जयपुर में 44.3 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।
बिहार में बिजली गिरने से 5 की मौत
बिहार में गर्मी के बीच ही कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। पटना में शुक्रवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 37 डिग्री दर्ज किया गया। कटिहार जिले में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य जख्मी हो गए।
झारखंड में आंधी-बारिश से 4 की मौत
झारखंड में शुक्रवार को तेज आंधी आई, बारिश भी हुई। करीब 60 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। रांची में कई कच्चे मकानों की छत गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। रांची-जमशेदपुर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। रांची में पारा 40.5 और जमशेदपुर में 36.8 डिग्री दर्ज किया गया।
केरल में 31 तक मानसून
वेदर साइंटिस्ट्स के मुताबिक मानसून की अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दाेनों ब्रांच स्ट्रांग हैं। यह 31 मई तक केरल के साथ असम, त्रिपुरा में दस्तक दे सकता है।