मैने राजा और महाराजा दोनों को परेशान कर रखा है: SHIVRAJ SINGH

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के अटेर में विधानसभा उपचुनाव का रंग अब पूरे खुमार पर है। कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया केंप किए हुए हैं तो भाजपा के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी डेरा डाल लिया है। आज तूफानी सभाओं में शिवराज सिंह ने कहा कि मैने राजा और महाराज दोनों को परेशान कर रखा है। वो इसलिए परेशान हैं क्योंकि एक साधारण किसान का बेटा मुख्यमंत्री बन गया है। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज गोअर खुर्द, मुरली पुरा, कनावर में सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने श्री सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वे तो किसान के बेटे हैं, किसी की परवाह नहीं करते। ग्वालियर से लेकर राघोगढ़ के राजा-महाराजा परेशान हैं कि किसान का बेटा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कैसे जम गया। इससे पहले शिवराज सिंह ने कहा था कि सिंधिया ने अंग्रेजों के साथ मिलकर अटेर की जनता को पीढ़ित किया है। 

शिवराज सिंह ने अटेर विधानसभा सीट पर भाजपा की विजय के लिए काफी पहले से तैयारियां कर रखीं थीं। प्रत्याशी अरविंद भदौरिया की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने भदौरिया के विरोधियों और टिकट के संभावित दावेदारों को भी पहले ही समझा दिया था। इसके अलावा बसपा जैसी पार्टियों के असंतुष्ट नेताओं को भी भाजपा में शामिल करवाकर उन्होंने बीएसपी का वोट अपने पक्ष में करने की कोशिश की है। यह चुनाव शिवराज सिंह के लिए इसलिए भी खास हो गया है क्योंकि कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां मोर्चा संभाल रहे हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!