मोदीजी माई के लाल हैं तो HARLEY DAVIDSON बंद करके दिखाएं: अभिनेता एजाज खान

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। बिग बॉस के कंटेस्टेंड रहे एक्टर एजाज खान ने नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को ओपन चैलेंज किया है कि उनमें हिम्मत है तो हार्ले डेविडसन बंद करवाकर दिखाएं। उनका कहना है कि यह कंपनी गाय की खाल से सामान बना रही है। उन्होंने अपना एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने यह भी कहा है कि देश में हिंदू-मुस्लिमाें के बीच दंगे कराने की कोशिश हो रही है। गोरक्षक इंसानों को मार रहे हैं। "मैं बोल रहा हूं हिंदुस्तान में गोरक्षक हैं, ये सब लोग मिलकर इंसानों को मार रहे हैं। हमारे कई लोगों को मार दिया गया और कोई कुछ नहीं बोल रहा। मेरे पास एक बहुत बड़ा मुद्दा है इन लोगों के लिए। अगर आप लोग मर्द हो, माई के लाल हो मोदी जी, योगी जी और गोरक्षक, ये है हार्ले डेविडसन। हार्ले डेविडसन ये बेल्ट है। ये मैंने कल एयरपोर्ट से खरीदा है। ये उसका बिल है, आठ हजार रुपया खर्च किया है।

अब मैं गोरक्षकों से, मोदी जी से और योगी जी से ये बोलता हूं कि हार्ले डेविडसन गाय माता की खाल का बेल्ट बनाकर बेच रहा है। दिस इज ए काउ लेदर बेल्ट। जो पूरे हिंदुस्तान, पूरे वर्ल्ड में बिक रहा है। मैं तुम लोगों की हेल्प कर रहा हूं, तुम लोगों की मजाक नहीं उड़ा रहा हूं। क्योंकि तुम लोग हमारे हिंदुस्तान में हिंदू-मुस्लिम के दंगे करवाना चाहते हो और हम लोगों को आपस में बांटना चाहते हो।

होता तुम लोगों से कुछ नहीं है। खाली बातें करवा लो। एक अकेले इंसान को बीस लोग लकड़ी से और पाइप से मरवा लो। ये कर लो बस तुम लोग। देश में हम लोगों को आपस में बांट दो। "हार्ले डेविडसन। ओ..योगी। हार्ले डेविडसन। कोई भी गोरक्षक और कोई भी जो लोग हैं हार्ले डिविडसन के अंदर जाएं और जाकर पूछें- आई वॉन्ट काउ लेदर बेल्ट। काउ लेदर ये (बेल्ट और ब्रेसलेट दिखाते हुए), काउ लेदर जैकेट सब बिक रहा है। तो जाकर हार्ले डेविडसन बंद कराओ। उनको मारो। गरीबों को मारकर कुछ नहीं मिलने वाला है। समझे कि नहीं?"

कौन हैं एजाज खान?
एजाज खान अहमदाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने बिग बॉस सीजन 7 और सीजन 8 में हिस्सा लिया था। उन्होंने रक्त चरित्र, बादशाह और नायक समेत करीब 20 फिल्मों में काम किया है। रक्त चरित्र में उन्होंने भोंदू का किरदार निभाया था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!