वक्री हो गए हैं शनिदेव: पढ़िए क्या असर पढ़ेगा आप पर

शनि महाराज आज से धनु राशि मॆ वक्री हो गये है तथा अगस्त के अंतिम सप्ताह तक वक्री रहेंगे।वक्री रहते हुए शनि महाराज 23 जून कॊ वृश्चिक राशि मॆ भी प्रवेश करेंगे इस तरह शनि महाराज 6 अप्रेल से 26 जून तक वक्री रहेंगे।आइये देखते है की वक्री शनि का व्यापार,मौसम,आर्थिक स्थिति तथा विश्व राजनीति मॆ क्या प्रभाव पड़ेगा। शनि महाराज का प्रभाव सरकारी तन्त्र, न्यायालय, तेल कारोबार तथा निर्माण के क्षेत्र मॆ होता है।सभी प्रकार के मजदूर वर्ग शनि के प्रभाव मॆ आते है।सभी प्रकार के कष्ट भी शनि महाराज से देखे जाते है।हड़ताल रुकावट प्राक्रतिक महामारी भी इन्ही के कारण होती है।जब भी कोई क्रूर ग्रह वक्री होता है वह अशुभ परिणाम मॆ वृद्धि करता है।

15 अप्रेल से 15 मई तक शनि ग्रह  की दृष्टि सूर्य पर पड़ेगी सूर्य राज्य का प्रमुख कारक ग्रह होता है।इस समय दक्षिण पश्चिम देशों मॆ कही राज्यभंग का योग बनेगा।कोई प्रमुख व्यक्ति का पतन होगा कही सत्ता पलट भी हो सकती है।यूरोप मॆ इस समय सत्ता परिवर्तन का योग बनेगा।

ट्रेड यूनियन भी उपरोक्त दिशा मॆ हड़ताल चक्का जाम कर सकते है।फिल्म इंडस्ट्री विज्ञापन से जुड़े लोगो के कार्य मॆ रुकावट आ सकती है।
*भीषण गर्मी से जनधन की हानि का योग।
*बेंकिंग क्षेत्र मॆ भी हड़ताल आदि के योग।

सभी राशियों के लिये फल
*मेष*-काम काज मॆ रुकावटों का योग।नेत्रों की सुरक्षा पर ध्यान दें।आय सम्बन्धी कानूनी अड़चनों का योग।
*उपाय*-शनिवार के दिन हनुमान जी का चोला चढ़ाये।पीपल की पूजा करें।
*वृषभ*-शुभ परिणाम प्राप्त होंगे कामकाज मॆ उन्नति का योग।नौकरी मॆ सफलता मिलेगी।
*मिथुन*इस राशि के लिये शनि महाराज शुभ परिणाम देंगे।शत्रु का नाश होगा।कोर्ट कचहरी मॆ विजय प्राप्त होगी।
*कर्क*-पंचम स्थान का शनि परिवार व्यापार सम्बन्धी कष्टों का कारण बन सकता है।शिक्षा मॆ लापरवाही न बरते।
*उपाय*-शनिवार कॊ  हनुमानजी कॊ चोला चढ़ाये।श्री दशरथजी कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें।
*सिंह*-शासकीय,सरकारी दरबारी परेशानी का योग परिवार मॆ कलह से बचें।व्यर्थ के झंझटों से दूर रहें।
*उपाय*-दशरथजी कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें।पीपल मॆ दीपक लगाये।हनुमान चालीसा का पाठ करें।
*कन्या*-पराक्रम वृद्धि का योग।दिक्कतों मॆ कमी आयेगी व्यापारिक महत्व के कार्य तेजी से पूर्ण करें।
*तुला*-सम्पत्ति प्राप्ति का योग।आर्थिक क्षेत्र मॆ सफलता प्राप्त होगी।शुभ समय का लाभ उठायें।
*वृश्चिक*-सामजिक क्षेत्रों मॆ मान सम्मान वृध्दि का योग।राजकीय कार्यों मॆ विशेष सफलता का योग।कामकाज मॆ सामान्य रूकावट का योग।
*धनु*शत्रु परास्त होंगे बीमारी कोर्ट पुलिस के कार्यों से दूर रहें।निवेश आदि के लिये समय ठीक नही।
*उपाय*-दशरथजी कृत शनि स्त्रोत का पाठ करें।पीपल की सेवा करें।
*मकर*-शुभ समय आमदनी के स्त्रोत अच्छा लाभ देंगे।व्यापारिक कार्यों मॆ लाभ का योग।शुभ समय का लाभ उठाये।
*कुम्भ*-राज्य पक्ष के कार्यों की जिम्मेदारी मॆ वृध्दि होगी।कोर्ट पुलिस सम्बन्धी कार्यों से दूर रहें।
*मीन*-शुभ समय आमदनी के स्त्रोत अच्छा लाभ देंगे।व्यापारिक कार्यों मॆ विशेष सफलता का योग।
पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184
If you have any question, do a Google search
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!