गुरुकृपा से बना YOGI ADITYANATH का प्रबल राजयोग

Updesh Awasthee
भारी कशमकश तथा देश के राजनीती के केन्द्र उत्तरप्रदेश का चुनाव सम्पन्न हुआ साथ ही योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री हुए। ये निर्णय भी काफी चौंकाने वाला था। इस बात से नरेंद्र मोदी की यह बात सिद्ध हो गई की वो राजनीति मॆ अनुमान से परे तथा बोल्ड निर्णय लेने मॆ नही हिचकते। योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ मन्दिर के महंत है साथ ही गुरु परम्परा कॊ आगे बढ़ाने वाले गुरु है। उत्तर प्रदेश जो की उत्तर दिशा का प्रमुख हिन्दी राज्य है हिन्दी भाषा तथा उत्तर दिशा का कारक गुरु होता है। आइये देखते है योगी आदित्यनाथ की पत्रिका तथा उत्तरप्रदेश के सापेक्ष उनके ग्रहयोग। 

योगीजी का जन्म धनु लग्न तथा मीन राशि मॆ हुआ। पत्रिका मॆ धनु राशि का गुरु लग्न मॆ बैठकर हंस योग का निर्माण कर रहा है। इस हंस योग ने ही उन्हे महान गुरु गोरखनाथ मठ की महान गुरु परम्परा का अनुगामी बनाया। कुंडली मॆ वीरता, तेज तथा युद्ध का परम कारक ग्रह मंगल सातवें स्थान मॆ बैठकर लग्नेष गुरु कॊ बल दें रहा है। 

छ्ठे स्थान मॆ शनि, सूर्य तथा बुध बैठकर उन्हे प्रबल शत्रुहंता बना रहे है। छठा बुध अच्छा वाकचातुर्य दे रहा है। राशि तथा लग्न का स्वामी गुरु प्रबल होकर उत्तर दिशा मॆ उत्तम राज़योग बना रहा है।
पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!