मैक्सी-स्मिथ ने VIRAT KOHLI का उड़ाया मजाक

Updesh Awasthee
राजू जांगिड़/रांची | भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल एक बार फिर खेलभावना को चोट पहुंचाई। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जब बल्लेबाजी के लिए आए तो मैक्सवेल और स्मिथ ने उनके कंधे की चोट का मजाक उड़ाया।

विराट को मैच के पहले दिन फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लग गई थी, कंधे की चोट के बाद वो पहले दिन आधे मैच में और फिर दूसरे दिन पूरे मैच फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। तीसरे दिन वो नंबर चार पर ही बल्लेबाजी के लिए आए। विराट लंच ब्रेक के बाद क्रीज पर उतरे और टी-ब्रेक से पहले ही महज छह रन बनाकर आउट हो गए।

विराट ने पारी के दौरान एक शॉट खेला, जिसे बाउंड्री लाइन पर डाइव लगाकर मैक्सवेल ने रोका। गेंद वापस फेंकने के बाद मैक्सवेल कंधे पर हाथ रखकर विराट का मजाक उड़ाते नजर आए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!