UP ELECTION: केतु के प्रभाव में रहेगा चुनाव परिणाम, देखिए किसका क्या होगा

पंडित चंद्रशेखर | बस दो दिन बाद पाँच राज्यों के चुनाव परिणाम आने वाले है। काँग्रेस, भाजपा, सपा, बसपा, अकाली दल तथा आम आदमी पार्टी के भविष्य का फैसला होने वाला हैं। साइकल चलेगी या हाथी चिंघाड़ेगा, पंजा कब्जे में आएगी सत्ता या यूपी में कमल खिलेगा। ये सब देखने वाली बात है। इसके लिये हमे 11मार्च के दिन के ग्रह योग का विश्लेषण करना पड़ेगा।

11मार्च 2017: इस दिन चंद्रमा राहु के साथ सिंह राशि मॆ *केतु* के नक्षत्र मॆ भ्रमण करेगा। शाम के पाँच बजे तक यह नक्षत्र चलेगा। एक तरह से पाँच बजे तक सारे परिणाम घोषित हो जायेंगे। इसके बाद शुक्र ग्रह का नक्षत्र प्रारम्भ होगा। जिसमे स्तिथि स्पष्ट होगी। शाम पाँच बजे तक तो सब गड़बड़ रहेगा।

केतु का नक्षत्र और सभी दल के चुनाव चिन्ह
सभी दलों के अलग अलग चुनाव चिन्ह है उनके झंडे का रंग भी अलग है आइये देखते है 11मार्च का दिन किस दल कॊ ज्यादा सहयोग कर रहा है। केतु एक छाया ग्रह है यह केवल धड़ मात्र है यह ग्रह गुरु ग्रह तथा मंगल ग्रह के अनुसार ही कार्य करता है। रुकावट डालने मॆ इसे महारत हासिल है।

पंजे के हाथ में कुछ नहीं लगेगा 
भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस का चुनाव चिन्ह पंजा है चिन्ह से ही पाँच अंक तथा हाथ का निशान दोनो बुध ग्रह से सम्बन्धित है। ज्योतिष के अनुसार केतु तथा बुध आपस मॆ शत्रु है इसीलिये इस दिन के परिणाम इस पार्टी कॊ कोई खास परिणाम नही देने वाले है।

साइकिल भी पंचर हो सकती है 
समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकल है। साइकल का काम चलना है तथा केतु यानी काँटा यदि साइकल मॆ काँटा लग जाय तो पंचर हो सकती है। अर्थात यह दिन सपा के लिये खुश खबरी वाला दिन नही हो सकता।

हाथी को भी नहीं मिलेगा चारा 
बसपा पार्टी का चुनाव चिन्ह हाथी है। राहु ग्रह से हाथी के बारे मॆ विचार किया जाता है केतु ग्रह इसका ठीक उल्टा है। इसिलिये इस दिन बसपा का हाथी ज्यादा चल नही पायेगा।

गधा पॉलिटिक्स देगी भाजपा को फायदा 
अखिलेश यादव ने भाजपा, नरेंद्र मोदी और अमित शाह कॊ गधे की उपमा दी थी। यह गधा भाजपा के लिये भाग्यशाली हो सकता है। क्योंकि ज्योतिष मॆ गधा केतु ग्रह का प्राणी है। इस दिन गधा अर्थात केतु का दिन है अर्थात जो भी होगा वो गधानुकुल होगा। केतु मीन राशि अर्थात जलीय राशि मॆ उच्च का होता है। तथा कमल (भाजपा) का सम्बन्ध जल से है इस तरह से इस दिन बहुत कुछ इनके अनुकूल होगा। यह लेख भविष्य के सम्भावनाओं कॊ जानने का एक गणितीय प्रयास है वास्तव मॆ क्या होगा ये तो ब्रम्हा ही जानते है।
पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!