SHIVRAJ SINGH के जाने से मप्र पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा: फग्गन सिंह

Updesh Awasthee
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मप्र से विदाई की चर्चा आए दिन होती ही रहतीं हैं। कभी व्यापमं के कारण इस्तीफा तो कभी अच्छे वक्ता के कारण राष्ट्रीय स्तर पर स्टार प्रचारक और मोदी के मंत्रीमंडल में जाने की बातें आए दिन आती ही रहतीं हैं। इस बीच शिवराज सिंह बार बार यह साबित करते हैं कि वो मप्र के बहुत जरूरी हैं लेकिन केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का कहना है कि शिवराज सिंह रहने या जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। 

हाल ही में शिवराज सिंह को मनोहर पर्रिकर की जगह रक्षामंत्री बनाए जाने की अफवाह उड़ी थी। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए जबलपुर में आए केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा का संगठन बहुत मतबूत है। यहां किसी के आने जाने से कुछ नहीं बिगड़ेगा। क्योंकि यहां पर टीम काम करती है। बाकी जो भी निर्णय करना है वह केंद्र करेगा और जो भी निर्णय पार्टी करती है वह हमसब उस फैसले का सर्माथन करते हैं। 

कुलस्ते के इस बयान के बाद मप्र में भाजपा की गुटबाजी एक बार फिर सामने आ गई है। कुलस्ते मप्र के आदिवासी नेता माने जाते हैं और केंद्र की राजनीति करते आए हैं जबकि शिवराज सिंह मप्र के सबसे लोकप्रिय भाजपा नेता माने जाते हैं। खुद शिवराज सिंह भी मप्र से बाहर जाना नहीं चाहते। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!