मुन्नाभाई में संजय दत्त से बढ़िया अभिनय मैं भी नहीं कर पाता: Shahrukh Khan

NEWS ROOM
संजय दत्त से पहले मुन्नाभाई का किरदार निभाने के लिए प्रस्ताव शाहरुख को दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे नामंजूर कर दिया था। शाहरुख ने यहां नानावती अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट एंड बर्थिग सेंटर के लॉन्च अवसर पर कहा, ‘मुझे लगता है कि हर अभिनेता को उसकी किस्मत के हिसाब से फिल्में मिलती हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह फिल्म ‘मुन्नाभाई MBBS’ में संजय दत्त से बेहतरीन अदाकारी नहीं कर सकते थे।  

मुझे लगता है कि संजय दत्त से जिस बेहतरीन तरीके से अदाकारी की, मैं वैसा नहीं कर पाता। मेरे हिसाब से उन्होंने फिल्म में बेहतरीन काम किया।’ विधु विनोद चोपड़ा निर्मित और राजकुमार हिरानी निर्देशित ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ संजय के करियर का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। शाहरुख ने बीते कुछ समय में कई बार सह-कलाकार आमिर खान से हुई मुलाकात के बारे में भी बताया।

अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों किसी परियोजना पर साथ काम कर रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर शाहरुख ने कहा, ‘मैं उन्हें (आमिर) जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर गया था। हमने काम के बारे में बात नहीं की। हमने वर्षों से काम की बात नहीं की।’ शाहरुख ने कहा कि वह पहले भी आमिर से मिलते रहे हैं, लेकिन मीडिया का ध्यान अब गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!