सरकारी कार्यालय: जहां लोग पीक थूकते थे, वहां देवी देवताओं के PHOTO

Updesh Awasthee
राजीव शर्मा/शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़क फरमान के बाद अव शाहजहांपुर जिले के कार्यालयों को साफ रखने के लिए देवी देवताओं का सहारा लिया जा रहा है। शाहजहांपुर के विकास भवन में चढ़ने वाली सीढ़ियों पर कोनो में आने जाने वाले पान गुटखा खा कर थूकते थे। जिसके कारण विकास भवन में गंदगी होती थी। इसी को लेकर प्रशासन ने सीढ़ियों के पास फिल्म पीके की तर्ज पर सीढ़ियों के कोनो में विभिन्न देवी देवताओं की मूर्ति बने टाइल्स लगवाये गए हैं जिससे कोई गुटखा खाकर ना थूके।  

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया इसमें गलत क्या है। हाई कोर्ट जा कर देखिए वहां भी देवी देवताओं के चित्र बने टाइल्स लगाए गए हैं। हमने कैमरे लगवाए, निगरानी के लिए कर्मचारियों को तैनात किया। इसके बाद भी लोग पान गुटखा खाकर गंदगी करते हैं। 

इसलिए प्रयोग के तौर पर यह कार्य किया गया है। एक दो सप्ताह के बाद यह देवी देवताओं के टाइल्स हटा लिए जाएंगे। कुल मिलाकर प्रशासन की इस कार्यवाही को लेकर नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है की देवी देवताओं के साथ अल्लाह लिखे चित्र पैरों के पास सीढियों पर थूकने की जगह पर लगाना उचित नहीं है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!