गोलियां किसी को नहीं पहचानतीं, कृपया घर में रहें: DGP @कश्मीरी युवक

Updesh Awasthee
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वेद ने युवाओं को घर से बाहर न निकलने की नसीहत दी है। डीजीपी ने कहा कि तमाम कोशिशों के बाद भी हम मुठभेड़ में मारे जाने वाले नागरिकों की संख्या रोकने में नाकाम साबित हो रहे हैं। डीजीपी एसपी वेद ने कहा, युवा नागरिकों को उकसाया जा रहा है और उन्हें सेना पर पत्थर मारने को कहा जा रहा है। युवाओं को पथभ्रमित किया जा रहा है और उन्हें मुठभेड़ की जगहों पर जाने के लिए उकसाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर डीजीपी ने कहा कि बंदूक से निकली गोली यह नहीं देखती कि वह किसे लगेगी। नौजवानों को घर पर रहना चाहिए और एनकाउंटर वाले इलाकों में नहीं आना चाहिए, यह मेरा निवेदन है। उन्होंने कहा कि जो नौजवान एनकाउंटर साइट पर आ रहे हैं वे जानबूझ कर आत्महत्या करने जा रहे हैं।

गौरतलब हो कि बडगाम के चदूरा इलाके में 2 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू हुआ, लेकिन दिनभर स्थानीय लोग सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाते रहे। एक तरफ सुरक्षाबलों को आतंकी चुनौती दे रहे थे तो दूसरी तरफ स्थानीय नागरिक पत्थर बरसा रहे थे। इस बीच कई सीआरपीएफ जवान घायल हो गए और मुठभेड़ में तीन नागरिक भी मारे गए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!