
यह पहली बार है जब मणिपुर में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। शनिवार से ही भाजपा यह दावा कर रही है कि वह मणिपुर में सरकार बनाने में कामयाब होगी। वहीं कांग्रेस लगातार इस मुद्दे पर हंगामा कर रही है कि प्रदेश में 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद राज्यपाल ने उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया।
भाजपा को मणिपुर में 21 सीटें मिली हैं। इससे पहले कि कांग्रेस सरकार बनाने का दावा करती, कई विधायक भाजपा के पाले में आए जिससे पार्टी को सरकार बनाने लायक आंकड़ा हासिल हो गई। राज्यपाल ने भी भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। कांग्रेस के कई विधायक और तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक भाजपा खेमे में चले गए।