EXIT POLL 2017: 5 राज्यों की 5 खास बातें

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद गुरुवार शाम को एग्जिट पोल जारी कर दिए गए। यूपी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन अधिकांश एग्जिट पोल्स में सत्ता से दूर है। वहीं उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की स्थिति मजबूत है। हालांकि पंजाब से भाजपा को मयूसी हाथ लगी है। यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर है। एक नजर अब तक के एग्जिट पोल्स की खास बातों पर -

यूपी में इंडिया न्यूज और एमआरसी के सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 185 सीटें मिल सकती है। वहीं टाइम्स नाऊ के मुताबिक, भाजपा को 190 से 210 सीटें मिल सकती हैं। यूपी की 402 सीटों पर बहुमत के लिए 202 सीटें विजयी होना जरूरी है। यानी यूपी में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, लेकिन बहुमत से दूर।

यहां सपा और कांग्रेस का गठबंधन दूसरे नंबर पर आता दिख रहा है। वहीं, बसपा तीसरे स्थान पर रह सकती है। सपा-कांग्रेस को औसतन 110 से 130 सीटें मिल सकती हैं। मायावती की पार्टी को महज 90 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। टाइम्स नाऊ वीएमआर के मुताबिक, सपा के खाते में 57-74 सीटें आ सकती हैं।

पंजाब में कांग्रेस की वापसी हो सकती है। इंंडिया-टूडे एक्सिस के सर्वे के अनुसार, राहुल गांधी की पार्टी को 62 से 71 सीटें मिल सकती हैं। यानी अकाली-भाजपा के 10 साल के शासन का होगा अंत।
सत्तारुढ़ अकाली-BJP गठबंधन की हालत बहुत बुरी है। इसे महज 4 से 7 सीटें आती दिख रही हैं। वहीं इंडिया न्यूज के मुताबिक, 55 सीटों के साथ कांग्रेस और आप में टाई हो रहा है।

गोवा में भाजपा अच्छी स्थिति में है, लेकिन सत्ता से दूर नजर आ रही है। इंडिया न्यूज के मुताबिक, भाजपा को 15-21 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस की झोली में 12-18 तो आप को 0-4 सीटें मिल सकती हैं। यानी थोड़ी मुश्किल से बन सकती है भाजपा की सरकार। गोवा में कुल 40 सीटें हैं और बहुमत के लिए 21 सीटों पर विजयी होना जरूरी है।

उत्तराखंड में न्यूज 24 और टुडे चाणक्य के सर्वे के अनुसार, भाजपा को 53 सीटें मिलती दिखाई जा रही हैं और कांग्रेस को 15 सीटें मिलती दिखाई जा रही हैं। यानी स्पष्ट रूप से भाजपा की सरकार बनती दिख रही है।

मणिपुर में इंडिया टीवी (सी वोटर) के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 25 से 21 सीटें मिलती नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस को 17 से 23 सीटें मिलने की संभावना है और बाकी पार्टियां 9-15 सीटों पर काबिज हो सकती है। यानी यहां भी भाजपा की मजबूत स्थिति में है, लेकिन सरकार बनाने के लिए करनी होगी मशक्कत।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !