छोटी बहू के उपवन में पहुंचे आदित्य नाथ योगी, साथ में था बॉडीबिल्डर बेटा

Updesh Awasthee
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव के 'कान्हा उपवन' में आज सीएम आदिथ्य नाथ योगी पहुंचे। इस दौरान मुलायम सिंह की बॉडीबिल्डर बेटे प्रतीक यादव भी मौजूद थे। योगी के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाती सिंह भी उनके साथ थीं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कान्हा उपवन में सर्वाधिक समय गौ-शाला में व्यतीत किया। उनके साथ वहां पर अपर्णा व प्रतीक भी मौजूद थे। यह गौशाला लखनऊ के सरोजनीनगर में है। गौ-शाला अपर्णा यादव का एक एनजीओ चलाती है। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने मेयर के कार्यकाल में इसका विकास कराया।

कान्हा उपवन में लावारिश पशु के साथ गाय, भैंस और कुत्तों को रखा जाता है। वहां इनकी देख-रेख होती है।  योगी के सीएम बनने के बाद पिछले हफ्ते ही अपर्णा यादव प्रतीक यादव उनसे मिलने वीवीआईपी गेस्ट हाऊस पहुंची थी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!