शादी से पहले BF संग भाग गई दुल्हन, DOCTOR ने सुसाइड कर लिया

इंदौर। सीएचएल अपोलो हॉस्पिटल में पदस्थ डॉक्टर ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी 18 मई को जिस लड़की से शादी तय थी, उसने प्रेमी से शादी कर ली। सगाई टूटने से व्यथित डॉक्टर ने शनिवार को जहर खा लिया था। सोमवार शाम साढ़े सात बजे चोइथराम अस्पताल में डॉक्टर की मौत हो गई। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि 26 वर्षीय डॉ. हितेश सुदामा नगर में रहता था। पिता का वैशाली नगर में क्लिनिक है। 

उसकी एक बड़ी बहन है, जो शादी के बाद अमेरिका में रहती है। कुछ महीने पहले हितेश की सगाई सीहोर निवासी युवती से हुई थी। शादी फरवरी में होनी थी, लेकिन बहन का बच्चा छह महीने का नहीं था, इसलिए उसे अमेरिका से भारत आने का वीजा नहीं मिला था।

इस पर डॉक्टर ने शादी की तारीख 18 मई तय करवाई थी। शादी की सभी तैयारियां हो गई थीं कि पिछले महीने युवती अपने प्रेमी से साथ भाग गई और आर्य समाज मंदिर से शादी कर ली। प्रेमी अहमदाबाद में एक नामी खानदान का वारिस है। तभी से हितेश तनाव में था। साथी डॉक्टरों के मुताबिक युवक बहुत भावुक था। वो कई मरीजों का अपने वेतन से इलाज करवा देता था।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!