गृह राज्य गुजरात में AMIT SHAH पर अंडा अटैक

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह को अपने ही गृह राज्य गुजरात में विरोधों का सामना करना पड़ा। पीएम के गुजरात दौरे के मद्देनजर सोमवार की शाम बीजेपी अध्यक्ष अहमदाबाद पहुंचे। तभी पाटीदार आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उन पर अंडे से हमला कर दिया। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सोमवार की रात अमित शाह का काफिला सोमनाथ जा रहा था तभी केशोद के पास उनपर अंडे फेंके गए। बता दें कि दोपहर बाद पीएम सूरत पहुंचेंगे, जहां वो एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम भरुच जिले के दहेज में ओएनजीसी के ओपेल प्लांट का दौरा करेंगे।

बुधवार को पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचनेवाले हैं। क्योंकि यहां कल सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक है, जिसमें मोदी के साथ ही आडवाणी और अमित शाह भी शामिल रहेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!