उमा भारती पर UP में गिफ्ट के बदले टिकट दिलाने का आरोप

झांसी। केंद्रीय मंत्री और सांसद उमा भारती पर बीजेपी के ही एक पूर्व नेता ने संगीन आरोप लगाए हैं। राजेंद्र गुप्ता ने उमा भारती को निशाने पर लेते हुए कहा कि उमा ने गिफ्ट में घर मिलने के बदले एक शख्स को टिकट दिला दिया है। राजीव पारीछा ने उमा भारती को एक फ्लैट गिफ्ट किया था। इसी के बदले उन्होंने उनको बबीना विधानसभा से टिकट दिलवाया। राजीव सिंह पारीछा को पहले भाजपा में कोई नहीं जानता था। इनको उमा ने ही आगे बढ़ाया इनकी मां गांव की प्रधान थीं।

इन्होंने उमा भारती को जब फ्लैट दिया तो ये केंद्रीय मंत्री के खास कहे जाने लगे। इसी भेदभाव के चलते भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है। राजेंद्र गुप्ता के मुताबिक इसी के चलते उन्होंने बीजेपी के जिलास्तरीय पदाधिकारी पद को छोड़ दिया और सपा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि इससे उनका पार्टी पर से भरोसा टूट गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा बुंदेलखंड में एक भी सीट नहीं जीतेगी। 

प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद राज्यसभा सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा भारी बहुमत से जीतेगी। भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ झूठे वादे किए हैं। राजेंद्र कुमार गुप्ता झांसी में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रहे हैं। सपा कार्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि आने वाला दिन सपा का है। भाजपा झूठ बोलती है। उमा जी तो पार्टी हित का कोई काम नहीं कर रहीं है। वह केवल अपना स्वार्थ देखती हैं जिसका खामियाजा उन्हें इस चुनाव में देखने को मिलेगा।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!