वन विभाग की प्रमोशन एवं ट्रांसफर लिस्ट | PROMOTION AND TRANSFER LIST OF FOREST DEPARTMENT MP FEB 2017

मप्र वन विभागभोपाल। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 16 अधिकारी को पदोन्नत करते हुए नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। इनमें 5 अधिकारी को मुख्य वन संरक्षक से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, 5 को वन संरक्षक से मुख्य वन संरक्षक और 6 को उप वन संरक्षक से वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

वन-विहार राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के संचालक डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव को पदोन्नत कर उनकी सेवाएँ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में संचालक राजीव गांधी जल-ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन मिशन में प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गयी हैं। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति के बाद श्री राकेश कुमार यादव को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी प्रतिनियुक्ति पर, श्री अमिताभ अग्निहोत्री को डायरेक्टर नेशनल ज्यूलॉजिकल पार्क नई दिल्ली प्रतिनियुक्ति पर, श्री रमेश कुमार श्रीवास्तव को प्रमुख सलाहकार मध्यप्रदेश राज्य योजना आयोग भोपाल प्रतिनियुक्ति पर और श्री कमलेश चतुर्वेदी को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, समन्वय भोपाल पदस्थ किया गया है।

वन संरक्षक से मुख्य वन संरक्षक पद पर पदोन्नति के बाद श्री डी.के. अग्रवाल को शिवपुरी, श्री अशोक कुमार सिंह को होशंगाबाद, श्री आर.एस. अलावा को बैतूल, श्री केशव सिंह और श्री के.पी. शर्मा को कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल पदस्थ किया गया है।

उप वन संरक्षक से वन संरक्षक पद पर पदोन्नति के बाद श्री अमित कुमार दुबे को ग्वालियर, श्री प्रभात कुमार वर्मा को भोपाल, श्री नरेन्द्र कुमार सनोड़िया को नरसिंहपुर, श्री वाय.पी. सिंह को धार, श्री चौकसिंह निनामा को श्योपुर और श्री डी.एस. कनेश को राजगढ़ वन मण्डल में पदस्थ किया गया है।

21 अधिकारियों के तबादले 
भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 21 अधिकारी का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए नवीन पद-स्थापना आदेश जारी किये हैं। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक में श्री निरंकार सिंह को प्रतिनियुक्ति पर राज्य लघु वनोपज संघ, श्री रमेश कुमार गुप्ता को (कार्य आयोजना) भोपाल, श्रीमती हेमावती बर्मन को लघु वनोपज संघ, श्री आनंद कुमार को (उत्पादन), श्री अतुल कुमार जैन को राज्य वन विकास निगम, श्री चितरंजन त्यागी की सेवाएँ प्रमुख सलाहकार मध्यप्रदेश योजना आयोग में प्रतिनियुक्ति पर सौंपी गयी हैं।

मुख्य वन संरक्षक में श्री विश्राम सागर शर्मा को इंदौर, श्री महेन्द्र सिंह धाकड़ को सचिव वन विभाग, श्री एच.यू. खान को सागर, श्रीमती समिता राजौरा को क्षेत्र संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, केप्टन अनिल कुमार खरे को विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी वन विभाग भोपाल और श्री के.एस. अलावा को छतरपुर स्थानांतरित किया गया है।

वन संरक्षक श्री मनोज अर्गल को सीहोर वन मण्डल और श्री आनंद कुमार सिंह का तबादला जबलपुर किया गया है। उप वन संरक्षक श्री ए.के.एस. चौहान को वन मण्डलाधिकारी बैतूल, श्री बी.एस. बघेल को दतिया, श्री नाहर सिंह को बुरहानपुर, श्री प्रीतम पाल टिटारे को उमरिया, श्री लालजी मिश्रा को डिण्डोरी, श्री विजय सिंह को होशंगाबाद और श्री एम.एन. त्रिवेदी वन मण्डलाधिकारी छिन्दवाड़ा पदस्थ किया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !