जयहिंद क्यों नहीं बोलती MP POLICE: विधानसभा में सवाल

भाेपाल। सोमवार को विस में गृहमंत्री को एक ऐसे सवाल का सामना करना पड़ा, जिसने उन्हें असमंजस में डाल दिया। विधायक अनिल फिरोजिया ने सवाल उठाया कि सेना, होमगार्ड एवं अन्य सभी सशस्त्र बल सैल्यूट देते वक्त जयहिंद शब्द का इस्तेमाल करते हैं, जबकि मध्यप्रदेश पुलिस के जवान ऐसा नहीं करते हैं। वे अपने वरिष्ठ अधिकारी को सैल्यूट करते वक्त नमस्ते या नमस्कार बोलते हैं।

फिरोजिया का कहना था जयहिंद शब्द ज्यादा गर्व का अहसास दिलाता है तो इसका प्रयोग क्यों नहीं किया जाता है? इस पर गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश नगर सेना के पास कोई अलग से आदेश नहीं है, लेकिन यह परंपरा पुरानी चली आ रही है। 

मध्यप्रदेश पुलिस में अभिवादन करते समय नमस्ते, नमस्कार या जयहिंद बोलने की परंपरा है। इसे बदलने की जरुरत नहीं है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !