अखिलेश यादव ने MODI से अब तक के कामों का हिसाब मांगा

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। सपा अध्‍यक्ष एवं यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने रविवार शाम एक प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्‍होंने सवाल उठाए कि मोदी बताएं कि उन्‍होंने आखिर कौन से काम किए हैं।

मोदी अब तक किए गए कामों का हिसाब दें। यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने बिना किसी प्रकार का भेदभाव किए विकास कार्य किए हैं। इस पर मैं खुली बहस के लिए राजी हूं।

गोरखपुर में एम्‍स बनाए जाने को लेकर मैंने जमीन मुहैया कराना सुनिश्चित किया था। मैं पूछना चाहता हूं‍ कि एम्‍स कब तक शुरू हो जाएगा। देश के किसान सोच रहे हैं कि यूपी के बहाने उनका कर्ज माफ हो जाए।

कहीं यूपी के किसान से वोट लेने के लिए मोदी जी ने इनसे ये बात तो नहीं की। आपने मन की बात की लेकिन यूपी की जनता इंतज़ार कर रही है कि आप कब काम की बात करेंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!