भोपाल। राज्य शासन ने पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन श्री श्रीनिवास राव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया है। उनकी पद-स्थापना अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन में करते हुए इस पद को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।
राज्य शासन ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल श्रीमती निमिषा पाण्डे की सेवाएँ प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार को सौंपी हैं। श्रीमती पाण्डे का चयन नेशन लॉजिस्टिक बेस इन ब्रिन्डिसि इटली में पोलिस रिफार्म एडवाइजर के पद पर हुआ है। उनकी सेवाएँ एक वर्ष की अवधि के लिये भारत सरकार के गृह मंत्रालय को सौंपी गयी हैं।