सड़क के लिए दंडवत करते विधानसभा पहुंचे अधनंगे भाजपा विधायक

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक साथ नाराज चल रहे भाजपा विधायक विनय बिहारी बजट सत्र में शामिल होने आए तो उनके उनके विरोध का एक नया रंग भी दिखाई दिया। वो दंडवत करते हुए सदन के भीतर पहुंचे। इससे पहले वो अपने वस्त्र त्याग चुके हैं। वो केवल एक सड़क की मांग कर रहे हैं जो अब तक पूरी नहीं हुई। विनय बिहार के चंपारण जिले की लौरिया विधानसभा सीट से विधायक हैं। विधायक ने फिर से ऐलान किया कि कि जब तक मेरे इलाके की सड़क नहीं बनेगी मेरा आंदोलन जारी रहेगा। इससे पहले विनय बिहारी अपने शरीर पर अंत: वस्त्रों को छोड़ अन्य कपड़ा न पहनने का ऐलान कर चुके हैं।

वो पिछले साल के 26 अक्टूबर से ही बिन कपड़ों यानि शर्ट-पैंट या कुर्ता-पायजामा को छोड़ हाफ पैंट और बनियान पर घुम रहे हैं। विनय बिहारी ने बताया कि मैंने ऊपर का कपड़ा केंद्र सरकार जबकि नीचे का कपड़ा राज्य सरकार को दान कर दिया है और जब तक मेरे इलाके की सड़क नहीं बन जाती मेरे शरीर पर वस्त्र नहीं चढ़ेगा।

विधायक का कहना है कि उनकी सड़क की मांग जायज है लेकिन सर्दी काटने का आश्वासन देने  वाले सीएम गर्मी आने तक भी इलाके में सड़क का निर्माण नहीं करा रहे हैं। विनय बिहारी राज्य के पथ निर्माण विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को इन तीन सालों में कई बार पत्र लिख चुके पर सड़क नहीं बन सकी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!