शाहिद कपूर की बहन अपने मंगेतर के साथ दिखी

Updesh Awasthee
मुंबई। बीते रोज शाहिद-कंगना की अपकमिंग मूवी 'रंगून' की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के यशराज स्टूडियो में रखी गई। इस दौरान शाहिद की बहन सना कपूर और उनके मंगेतर मयंक पाहवा भी पहुंचे। बता दें कि सना-मयंक की सगाई काफी शांत तरीके से हुई थी, इसकी वजह उसी दिन ओमपुरी को मौत को माना गया था। 

इनके अलावा शाहिद की वाइफ मीरा, भाई ईशान खट्टर, मां नीलिमा अजीम समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शाहिद की फिल्म देखी। विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 24 फरवरी को रिलीज हो रही है।रंगून की स्क्रीनिंग सुनील शेट्टी, माना शेट्टी, सुशांत राजपूत, एली अवराम, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडिज, अमीषा पटेल, विशाल भारद्वाज, उर्वशी रौतेला, डेजी शाह, संगीता बिजलानी और कृति सेनन समेत कई बॉलीवुड स्टार्स ने अटेंड की।

सेकंड वर्ल्ड वॉर के बैकड्रॉप पर बेस्ड है 'रंगून'
फिल्म 'रंगून' सेकंड वर्ल्ड वॉर के बैकड्रॉप पर है। ट्रेलर में दिखाया गया है जब पूरे वर्ल्ड में युद्ध चल रहा होता है तो इंडिया आजादी की जंग लड़ रहा होता है। इसी बीच फिल्म में तूफान की बेटी जूलिया का रोल प्ले कर रहीं कंगना और सैफ की लव स्टोरी शुरु होती है, लेकिन वॉर का इफेक्ट कपल पर भी पड़ता है और कंगना की लाइफ में शाहिद की एंट्री होती है। ट्रेलर में कंगना ने शाहिद और सैफ के साथ काफी बोल्ड सीन्स दिए हैं। फिल्म का ट्रेलर एक्शन, ट्रेजडी, बोल्डनेस और रोमांस से भरा हुआ है। उस पर तीनों स्टार्स की दमदार एक्टिंग ट्रेलर को और भी जबरदस्त बना रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!