
आपको बता दें कि विराट और अनुष्का लंबे समय से डेट कर रहे हैं लेकिन पिछले साल दोनों के ब्रेक-अप की खबरें आई थीं। जिसके बाद लंबे समय तक दोनों साथ नजर नहीं आए। हालांकि 2016 के अंत तक आते-आते दोनों एक बार फिर साथ हो गए। दोनों ने न्यू ईयर भी साथ मनाया था। दोनों के बीच ब्रेक-अप की खबर आने के बाद पहली बार विराट ने अनुष्का के साथ कोई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
विराट ने अनुष्का के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'अगर आप बनाना चाहते हैं तो हर दिन वैलेंटाइन डे है।' विराट ने कैप्शन में अनुष्का को टैग भी किया है। कुछ ही देर में विराट और अनुष्का की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।