यूपी में भाभी के भाग्य से सरकार बनाएंगे अखिलेश भैया

पंडित चंद्रशेखर। हाल ही में डिंपल यादव ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि 'सपा की चाबी और भाभी, दोनों आपके भैया के पास हैं।' शायद यह उन्होंने जनता का ध्यान खींचने के लिए कहा हो परंतु ज्योतिष कहती है कि अखिलेश भैया के सौभाग्य की चाबी, भाभी के पास ही है। पिछली बार भी वो डिंपल के भाग्य से सीएम बने थे। इस बार भी डिंपल भाभी के भाग्य से ही सरकार बनाएंगे। जबकि उनकी अपनी कुंडली उनकी जीत में रोड़े उटका रही है। 

डिम्पल यादव की मीन राशि तथा कुम्भ लग्न है। लग्न का स्वामी शनि सप्तम भाव मॆ सिंह राशि मॆ स्थित होकर लग्न कॊ देखते हुए शश नामक राज़योग बना रहा है। चूँकि राज़ योग पति स्थान मॆ बन रहा है इसीलिये जीवन मॆ सब कुछ पति के द्वारा मिल रहा है। मीन राशि मॆ चंद्र केतु का ग्रहण योग है। इस राशि के व्यक्ति काफी भावुक तथा अच्छे स्वभाव के मालिक रहते है। स्वाभिमान रहता है परन्तु घमंड नही रहता।

विष्णु लक्ष्मी राज़योग
डिम्पल की पत्रिका मॆ विष्णु लक्ष्मी राज़योग है। पत्रिका मॆ जब केन्द्र त्रिकोण के स्वामी आपस मॆ मिलते है तो इसे विष्णु लक्ष्मी राज़योग कहा जाता है। इस योग मॆ जातक परम भाग्य का अधिकारी होता है। इनकी पत्रिका मॆ बुध शुक्र की युति लाभ भाव मॆ बन रही है साथ ही गुरु की पूर्ण दृष्टि भी है। जिन महिला की पत्रिका मॆ शुक्र गुरु का उत्तम योग रहता है उन्हे भाग्य से उत्तम वर मिलता है।

सन 2000 से वे परम योगकारी शुक्र की दशा मॆ चल रही है। इस दशा मॆ ही अखिलेश ने मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पाई। यह दशा उन्हे 2017 अगस्त तक चलेगी।इसके बाद सूर्य की दशा संघर्ष का संकेत दे रही है।
पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !