साधना भाभी ने किया कमबैक, चुनाव लड़ेंगी

भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की धर्मपत्नी साधना सिंह ने सक्रिय राजनीति में फिर से कमबैक किया है। वो भाजपा ​महिला मोर्चा में बतौर विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हुईं हैं। नीता पटैरिया के समय भी वो महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हुआ करतीं थीं। इस कमबैक के बाद वो एक बार फिर भाजपा की विधिवत कार्यकर्ता हो गईं हैं। इसी के साथ उनके चुनाव लड़ने के रास्ते भी खुल गए हैं। 

बता दें कि साधना सिंह शुरू से ही शिवराज सिंह के साथ राजनीति में सक्रिय हैं। जब शिवराज सिंह विदिशा से सांसद थे तब भी वो शिवराज सिंह की अनुपस्थिति में लोगों से मेल मुलाकात किया करतीं थीं। शिवराज सिंह से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय भी उन्होंने किए हैं। चुनाव के समय शिवराज सिंह तो दूसरे प्रत्याशियों का प्रचार करते हैं परंतु शिवराज सिंह के लिए जनसंपर्क की कमान साधना सिंह ही संभालती हैं। 

साधना सिंह को चुनाव लड़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है परंतु भाजपा में परिवारवाद का आरोप ना लगे इसलिए उन्हे हमेशा पीछे धकेला जाता रहा। अब जबकि भाजपा में दिल्ली से लेकर लखनऊ तक परिवारवाद स्पष्ट दिखाई दे रहा है तो कोई समस्या शेष नहीं रह जाती। यदि मंत्री ज्ञान सिंह के बेटे लल्लू को टिकट दिया जा सकता है तो साधना सिंह कई बेहतर प्रत्याशी हैं। उनका अपना जनाधार है। माना जा रहा है आगामी चुनाव में वो बतौर भाजपा प्रत्याशी नजर आएंगी। लोकसभा या विधानसभा यह चुनाव उन्हे खुद करना है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!