नशाबंदी: शिवराज सिंह का नीतिश कुमार पर हमला

Updesh Awasthee
भोपाल। एक धार्मिक आयोजन के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के सीएम नीतिश कुमार पर हमला बोला है। मामला शराब बंदी का है। बिहार में नीतिश ने कानून बनाया तो सारे देश में मांग उठ गई। मध्यप्रदेश में भी बिहार की तरह शराब बंदी की मांग उठ रही है जबकि शिवराज सिंह सरकार कतई नहीं चाहती है कि शराबबंदी जैसा कदम उठाकर कमाई का बड़ा जरिया बंद कर दिया जाए। 

आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर महाराज ने आज दहशरा मैदान भोपाल में फागोत्सव का आयोजन किया। आर्ट आॅफ लिविंग के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संतों के आशीर्वाद से और नर्मदा सेवा यात्रा के माध्यम से सरकार प्रदेश के उद्धार में जुटी है। नर्मदा के दोनों तटों पर शराब की दुकानें बंद कर दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि नशाबंदी सिर्फ कानून बनाकर लागू नहीं हो सकती। लोगों को समझा कर और मार्गदर्शन देकर बंद कराना ज्यादा अच्छा है। इसमें समाज का पूरा सहयोग मिल रहा है।

बता दें कि मप्र में शराब की बिक्री ना केवल सरकार के लिए राजस्व का एक बड़ा माध्यम है बल्कि सत्तारूढ़ पार्टी के लिए भी चंदे का एक प्रमुख जरिया रही है। शराब कारोबारियों की ओर से विधायकों से लेकर पार्टियों तक कई प्रकार की मदद पहुंचाई जाती है। पड़ौसी गुजरात में शराब प्रतिबंधित है, अत: 30 प्रतिशत से ज्यादा सप्लाई मप्र से ही की जाती है। जो शराब गुजरात में अवैध होती है, मप्र में उसी से असली कमाई होती है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!