लखनऊ। विवादित बयान देने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसद वरुण गांधी को स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया है। वरुण ने एक दिन पहले ही कथित रूप से दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उसका सुसाइड लेटर पढ़कर वो भावुक हो गए थे।
बताया जाता है कि वरुण गांधी टिकट बंटवारे से खुश नहीं थे। वो प्रचार के लिए बाहर नहीं निकले थे। हर रोज कयासबाजी की जा रही थी। इससे पार्टी के वरिष्ठ नेता उनसे नाराज थे। जिन लोगों को स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर निकाला गया है, उनमें राजू श्रीवास्तव, जन वीके सिंह और मंगल पांडे भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि वेमुला को लेकर हाल ही में गुंटुर के कलेक्टर ने बताया था कि वो दलित समुदाय ने नहीं आते हैं। उन्होंने धोखे से सर्टिफिकेट हासिल किया था। वरुण गांधी ने कहा कि दलितों के लिए कितना काम हुआ, इसे जानकर वो दुखी हैं।