दिल्ली में ATM से निकले 2000 के चूरन वाले नोट

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। दिल्ली के संगम विहार इलाके स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक एटीएम से नकली नोट निकले हैं। खास बात यह है कि एटीएम से निकले दो-दो हजार रुपये के इन नोटों पर चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा है। पुलिस के अनुसार इस तरह के नोट स्थानीय दुकानों में चूरन के पैकेट में मिलते हैं। 

इस मामले में पीड़ित रोहित ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मामला सामने आने के बाद सभी नोटों को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। संगम विहार में रहने वाले रोहित के दोस्त विनोद यादव, जो पेशे से वकील हैं ने बताया कि रोहित ने जब उन्हें एटीएम से फोन कर घटना के बारे में बताया तो उन्हें यह मजाक लगा। वह रोहित से मिले और जब उन्होंने भी ये नोट देखे तो उनको भी समझ नहीं आया कि क्या किया जाए। 

इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। रोहित का कहना है कि सूचना मिलने के बाद संगम विहार थाने के कुछ पुलिसकर्मियों ने भी उसी एटीएम से जाकर पैसे निकाले और उन्हें भी यही नोट मिले। हालांकि, इस मामले में जांच पूरी होने तक कोई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है।

ऐसा पहला मामला
पुलिस अधिकारी ने बताया कि एटीएम से ‘चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया’ के नाम से छपे नोट निकलने का यह पहला मामला है। पुलिस के अनुसार रोहित द्वारा जो नोट जमा किए गए हैं उन पर चूरन लेबल लिखा है। उन्होंने बताया कि घटना सामने आने के बाद उन्हें भी लगा था कि यह मामला फर्जी है पर जब कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी यही नोट मिले तो जांच शुरू की गई।

नोट पर लिखा था 'धारक को कूपन अदा करता हूं'
रोहित ने बताया कि जब एटीएम से पैसे निकले तो उन्हें भी वे असली लगे पर जब उन्होंने गांधी जी की तस्वीर के पास पढ़ा तो अजीब सा लगा। उन्होंने बताया कि गांधी जी की तस्वीर के बगल में लिखा हुआ था, ‘मैं धारक को दो हजार कूपन अदा करने का वचन देता हूं।’

ऐसे नोट पहले कभी नहीं निकले
रोहित का कहना है कि घटना की सूचना उसने अपने दोस्त विनोद को देने से पहले एटीएम पर तैनात गार्ड प्रभु दयाल को दी। गार्ड को जब रोहित ने ऐसे नोट दिखाए तो उसने भी इस पर आश्चर्य जताया। उसके मुताबिक पहले कभी इस तरह के नोटएसबीआई के एटीएम से नहीं निकले।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!