STRANGE | सामने आई संजय गांधी की बायोलॉजिकल बेटी

Updesh Awasthee
NATION NEWS/ POLITICAL DESK | ये सच है या अफवाह इसका पता तो डीटेल्ड इंवेस्टीगेशन के बाद ही चलेगा परंतु भारत की एक संभ्रांत महिला ने खुद को इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की जैविक बेटी घोषित किया है। प्रिया सिंह पॉल नाम की यह महिला भारत सरकार में डायरेक्टर जनरल रह चुकी हैं और कई प्राइवेट चैनलों पर बतौर एंकर, राइटर और डायरेक्टर काम भी कर चुकी हैं। अब तक सिर्फ मेनका गांधी को संजय गांधी की पत्नी और वरुण गांधी को उनकी संतान होने का गौरव हासिल था। 

प्रिया सिंह पॉल नाम की इस महिला ने अपने फेसबुक पोस्‍ट में लिखा 'बहुत से लोगों ने मुझसे पूछी है ये बात। पर मुझे इसे बताने में कोई शर्म या डर महसूस नहीं होता। यह सच है कि वो (संजय गांधी) मेरे जैविक पिता थे और जब मेरा जन्म हुआ तो मेरा नाम प्रियदर्शिनी रखा गया था। मूसा और कृष्णा भी कहीं और जन्मे थे और किसी और के द्वारा पाले गये थे। जब महाभारत में कर्ण के सच का खुलासा हो गया था तो वो अपमानित तो नहीं हुआ था। जीसस भी अपनी मां की शादी की डेट से पहले ही आ चुके थे। 

एक हिन्दू पारसी थी, जिसे एक सिख परिवार ने अपनाया। मेरी मां एक यहूदी महिला थीं और हां मुझे ये बात मेरी मां शीला सिंह पॉल ने बतायी और साथ ही मुझे मेरे पिता के बारे में डिस्क्रिप्शन भी दिया। मेरी आंटी विमला गुजराल ने मुझे ये सच बताया, जिसको दबाये मैं सालों से जी रही हूं। इस सच से मेरे बायोलॉजिकल पिता और माता तथा उनके परिवार वालों को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए।'

अब यह बात कितनी सच है यह तो वे ही जानती हैं। लेकिन यह देखना भी होगा कि प्रिया के इस दावे में कितनी सच्चाई है और संजय के परिवार वाले इस पोस्ट पर क्या एक्शन लेते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!