
घबराईये मत हम आपको बताते है माता सरस्वती के कुछ ऐसे मन्त्र जिनका जाप राशि के मुताबिक करने से आप परीक्षा में अव्वल अंको से उत्तीर्ण होगें। आप जो भी पढ़ेंगे आपको जल्दी से याद हो जाएगा। जैसे जैसे मंत्र सिद्ध होग आपकी हेंडराइटिंग सुधरने लगेगी। आपकी राइटिंग स्पीड बढ़ जाएगी। आपको थकान नहीं होगी और सवाल आसानी से समझ आने लग जाएंगे। मन्त्र जाप करने से आपकी स्मरण शक्ति अच्छी होगी एंव परीक्षा में आपका प्रजेन्टेशन बेहतर होगा।
मेष-इस राशि वाले विद्यार्थी निम्न मन्त्र ''ऊॅ ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः'' का कम से कम 108 बार जाप करें।
वृष-निम्न मन्त्र ''वद-वद वाग्वादिन्यै स्वाहा'' का 108 बार जाप करने से लाभ मिलता है।
मिथुन-आप लोग ''ह्रीं ऐं ह्रीं ऊॅ सरस्वत्यै नमः'' का 108 बार जाप करें।
कर्क-इस राशि वाले छात्र ''ऐं वाचस्पते अमृते प्लुवः प्लुः'' मन्त्र का जाप करें।
सिंह-आप लोग ''ऐं वाचस्पतेमृते प्लवः प्लवः'' इस मन्त्र का जाप करें लाभ अवश्य मिलेगा।
कन्या-इस राशि वाले विद्यार्थी सरस्वती चिन्तामणि '' ऊॅ ह्रीं हस्त्रैं ह्रीं ऊॅ सरस्वत्यै नमः'' का जाप करने से छात्रों का परीक्षा में सफलता मिलेगी।
तुला-आप लोगों को ''ऊॅ ह्रीं हसौं ह्रीं ऊॅ सरस्वत्यै नमः'' मन्त्र का जाप करने से सफलता मिलती है।
वृश्चिक-इस राशि वाले छात्र '' ऊॅ हें हस़़्त्रैं ह्रीं ऊॅ सरस्वत्यै नमः'' का मन्त्र जाप करने से फायदा होगा।
धनु-इस मन्त्र ''ऐं ह्रीं अन्तरिक्ष सरस्वती स्वाहा'' का जाप करने से छात्रों को परीक्षा में विशेष लाभ होता है।
मकर-इस राशि वाले विद्यार्थी ''ऐं नमः भगवति वद-वद वाग्देवि स्वाहा'' मन्त्र का नियमित जाप करें।
कुम्भ-इस मन्त्र '' ऊॅ ऐं नमः'' का नियमित 108 बार जाप करने से छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल होते है।
मीन-इस राशि वाले छात्रों को ''आं लृं '' मन्त्र का जाप करने से लाभ ही लाभ मिलता है।