
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 17 बर्षीय नबालिंग लडकी का गॉव के ही एक लडके से करीब दो बर्ष से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। जिसका आज अंत हो गया है। लडकी की परवारिस मॉ के हाथ में थी। उसके पिता का बीते साल निधन हो चुका था। लडकी के प्रेम प्रसंग से लडकी की मॉ सहमत थी। और उसकी शादी प्रेमी के साथ करना चाहती थी। लेकिन लडकी के परिजन प्रेम प्रसंग के खिलाफ थे। और लडकी पर कडा प्रतिबंध लगा रहे थे।
अपने प्रेमी से न मिलने पाने के दुख से तंग आकर लडकी ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब लडकी की मौत की खबर प्रेमी को मिली। तभी उसने विना सोच विचार किये जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। परिजनो द्रारा आनन फानन में प्रेमी लडके को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहॉ उसका उपचार किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने मार्ग कायम कर जॉच प्रारंभ कर दी।