दिग्विजय सिंह पर टिकट बेचने के आरोप, कांग्रेसियों ने पुतला जलाया

नईदिल्ली। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह इन दिनों अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के निशाने पर हैं। गोवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाया। उन पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस विरोधी दलों से मिलकर कमजोर केंडिडेट उतारने और पैसे लेकर टिकट बांटने के आरोप भी शामिल हैं। 

दरअसल, दिग्विजय सिंह गोवा ​में विधानसभा चुनाव प्रभारी हैं। गोवा के कांग्रेसजनों का कहना है कि वो खुलेआम पक्षपात कर रहे हैं। कांग्रेस नहीं बल्कि विरोधी दलों के लिए काम कर रहे हैं। कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिग्विजय सिंह ने गोवा में सीट बंटवारे को लेकर पैसे लिए हैं। गोवा में 4 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं।


#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !