जबलपुर में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी 29 घायल, 14 गंभीर

Updesh Awasthee
सिहोरा/जबलपुर। आज सुबह साढ़े आठ बजे पांडे ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी 21 पी 0763 जो रीठी सलैया से सिहोरा आ रही थी। जो सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम दिनारी खम्हरिया के चौथाई मोड़ में  पलट गई। हादसे में 29 यात्री घायल हुए हैं। 14 को गम्भीर हालात में जबलपुर रेफर किया गया है। 

जबलपुर रेफर- घायलों में विजय सिंह ठाकुर 51 वर्ष कूआं, उमेश कुशवाहा सलैया, ग़ुलाब वासुदेव 45 खड़रा, राममिलन वासुदेव 55 वर्ष खड़रा, ललित सिंह 21 वर्ष मोहतरा, सरमन वासुदेव 30 वर्ष खड़रा, आशाराम लोधी 52 वर्ष खमतरा, भगवानदास 51 वर्ष खड़रा, भरत यादव 54 वर्ष सलैया, कल्पना नायक 32 वर्ष कूआं, बद्रीप्रसाद शर्मा 62 वर्ष  बाकल, सूरजा भूमिया 45 वर्ष  घूघरा, सुरेन्द्र लोधी 45 मोहतरा, संतोष वासुदेव 25 वर्ष खड़रा की हालत गम्भीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया। 

जबकि कुछ घायलों का सिहोरा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की वजह पता करने में जुटी जबकि बस यात्रा कर रहे कुछ घायलों ने बस चालक की लापवाही और बस को तेज रफ्तार में चलाने की बात कही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!