
सूर्य ग्रह को आत्मा का कारक माना गया है। वहीं यम तथा शनिदेव को उनका पुत्र। सूर्य देव के दोनो पुत्र दंडाधिकारी है। यम देव जहाँ म्रुत्यु के बाद दंड देते है वही शनिदेव जीते जी साढ़ेसाति, ढैया तथा अडैया के सहारे प्राणी को दंड देते है। सूर्यदेव आत्मा के कारक है यही आत्मा सभी प्राणियों मे विद्यमान है। मकर संक्रांति मे सूर्य ग्रह अपने पुत्र शनिदेव के घर मकर व कुम्भ मे आते है। इन दो माह मे किये गये दान पुण्य का खास महत्व होता है। इस समयावधि मे किया गया दान अनंतगुना पुण्य देता है वही शनिदेव की कृपा भी दिलवाता है। रोग बीमारी मे लाभ मिलता है। न्यायालय सम्बन्धी प्रकरणों मे सफलता मिलती है।
सभी राशियों के लिये दान
*मेष*-इस राशि वालों को हरी वस्तुओं का दान करना चाहिये। इस दिन बहन ,बेटी,बुआ को दान शुभ माना जाता है।शिक्षा के क्षेत्र मे किया गया दान विशेष लाभ कारी होता है।
*वृषभ*-इस राशि वालों को पीली वस्तुओं का दान करना चाहिये। पीली दालें, धार्मिक किताबों का दान, खाने पीने की वस्तुओं के दान से आपको आर्थिक क्षेत्र मे खास सफलता मिलेगी,व्यापार मे खास सफलता प्राप्त होगी।
*मिथुन*-इस राशि वालों को लाल वस्तुओं का दान करना चाहिये इससे आपके कर्ज मे कमी,शत्रुनाश ,बीमारी का खात्मा होगा।लाल मसूर की दाल दाल ,गुड़ तथा रक्तदान के लिये शुभ
समय।
*कर्क*-इस राशि वालों को नीली तथा हरी वस्तुओं का दान विशेष लाभकारी होगा।इस दान से व्यापारिक समस्या,पारिवारिक समस्यायों का खास निदान मिलता है।
*सिंह*-इस राशि वालों का स्वामी खुद सूर्य होता है।मजदूरों सफाईकर्मियों को दिया गया दान आपके शत्रुओं को कम करेगा।कामों मे आनेवाली रूकावटे भी दूर होंगी।कलह से मुक्ति मिलेगी।
*कन्या*-इस राशि वालों को गुलाबी,लाल तथा नीली वस्तुओं का दान करना चाहिये।उक्त दान करने से रोग,दुर्घटना,राजदंड आदि से आपको राहत मिलेगी।
*तुला*-इस राशि वालों को पीला वस्त्र ,दालें तथा धार्मिक किताबों का दान करना चाहिये।यदि आपकी सामर्थ्य हो तो स्वर्ण भी दान करें,ऐसा करने से आपको अपमान ,आर्थिक समस्या तथा ग्रह कलह से छुटकारा मिलेगा।
*वृश्चिक*-इस राशि वालों को हरा तथा सफेद दान करना चाहिये।हरी मूँग ,चावल,वस्त्र तथा चाँदी का दान आपके लिये फायदेमंद रहेगा।उक्त दान करने से आपको व्यापार मे फायदा,विवादित कार्यों मे सफलता प्राप्त होगी।मांगलिक कार्यों मे खास सफलता का योग।
*धनु*-आपकी राशि वालों को सफेद वस्तुओं का खास दान करना चाहिये।सफेद वस्तुओं मे चावल,दूध,दही तथा चाँदी का भी दान करना चाहिये।ऐसा करने से आपको रोग,ऋण ,न्यायालय सम्बन्धी प्रकरणों मे सफलता मिलेगी।सभी समस्या का समाधान प्राप्त होगा।
*मकर*-यदि आप पीली,हरी तथा गुलाबी चीजों का दान करते है तो आपको परिवार के मांगलिक कार्यों मे सफलता प्राप्त होगी।शासकीय रूकावटे ख़त्म होगी।मान सम्मान वृध्दि का योग।l
*कुम्भ*-यदि आपकी कुम्भ राशि है तो आपको सफेद,गुलाबी तथा पीली वस्तुओं का दान करना चाहिये।ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।परिवार मे मान सम्मान की वृध्दि होगी।शासकीय पक्ष से लाभ के योग बनेंगे।
*मीन*-इस राशिके लोगों को गुलाबी ,सफेद तथा नीली चीजों का दान करना चाहिये।ऐसा करने आपको शासकीय संकटों से राहत मिलेगी।आय के साधनो मे वृध्दि होगी।
कब करें दान
*दान हमेशा सूर्योदय के समय सूर्य को अर्ध्य देने के पश्चात मन से संकल्प कर अपनी इच्छा का ध्यान करने के पश्चात करना चहिये।
*सूर्योदय के पश्चात जितनी जल्दी दान हो कर देना चाहिये।
*दान देते समय अपने इष्ट देव तथा गुरु का ध्यान अवश्य करना चाहिये।
*दान अपनी सामर्थ्यअनुसार ही करना चाहिये। अहंकार वश किया गया दान व्यर्थ हो जाता है।
पंडित चंद्रशेखर नेमा"हिमांशु"
9893280184