
बन्नेरघट्टा रोड पर सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत अनीता (बदला हुआ नाम) ने बताया, 'वह साड़ी पहनना पसंद करता है और मेरे गहने व मेकअप का उपयोग कर रात में महिला की तरह तैयार होता है।'
अनीता ने बताया, 'एक साल पहले उनकी शादी हुई थी लेकिन अब तक उनके बीच शारीरिक संबंध नहीं बने क्योंकि उनका पति नपुंसक है और महिला की तरह व्यवहार करता है। पति केवल लेस्बियन सेक्स करना चाहता है।'
सिटी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वूमंस हेल्पलाइन, वनिता सहयवनी की सीनियर काउंसलर, सरस्वती ने बताया, 'बेंगलुरु में माता-पिता की मर्जी से इनकी शादी हुई थी। लेकिन पहली रात से ही नवीन महिलाओं की तरह व्यवहार कर रहा था। सेंटर में दंपति की काउंसलिंग की गई।'
नवीन के साथ अपने संबंध को खत्म करने की इच्छुक अनीता ने कहा, 'हमारी शादी नपुंसकता और जन्मजात दोष के कारण सफल नहीं हो पाई। वह महिलाओं की तरह व्यवहार करता है। आईटी में कार्यरत नवीन दिन में ऑफिस जाता है पर रात को साड़ी पहन महिलाओं की तरह व्यवहार करता है।'नवीन भी तलाक के लिए तैयार है।