खंडवा। शहर के एक समाजसेवी संगठन की पदाधिकारी महिला के साथ वाट्सएप पर अश्लील मैसेज कर छेड़छाड़ करने वाले भोपाल ट्रेजरी ऑफिस के असिस्टेंट ट्रेजरी अधिकारी सुनील अरझरे और उसके साथी प्रतीक नेताम को मोघट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया यहां से आरोपियों को जमानत मिल गई।
आरोपी मार्च 16 से महिला को वाट्सएप पर फेसबुक पर लगातार मैसेज कर रहे थे। बात तब बिगड़ गई जब आरोपियों ने अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद आईपीसी की धारा 507 व 34 के तहत केस दर्ज किया था।
पीड़िता के अनुसार आरोपी सुनील अरझरे तीन साल पहले खंडवा ट्रेजरी में पदस्थ था। उस समय वह सुभाष नगर में रहता था उसके घर के पास ही महिला का मकान भी था। आरोपी की पत्नी और महिला की दोस्ती थी। खंडवा से भोपाल ट्रांसफर होने के बाद आरोपी वाट्सएप व फेसबुक पर जुड़ा रहा। हाय-हेलो के बाद अश्लील मैसेज करने लगा। महिला उसकी पत्नी को भी बताया लेकिन वह यहां भी नहीं रुका।