
महिला की पहचान एएनएम बसंती देवी के रूप में की गई। वाे सुबह अपने पति मनोज पंडित के साथ ड्यूटी के लिए जा रही थी। स्कूटी मनोज चला रहा था। जैसे ही वो नगर थाना क्षेत्र के भंडारिडीह पहुंचा, स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया।
इससे मनोज स्कूटी से नीचे सड़क के बाईं ओर जबकि बसंती दाईं ओर जा गिरी। लोग कुछ समझ पाते तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने बसंती को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का अगला पहिया बसंती के सिर पर चढ़ गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हाे गई। वहीं, इस घटना के बाद लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम लगा दिया।