व्यापमं घोटाला: सीबीआई जांच का प्रगति प्रतिवेदन राज्यसभा में पेश

Updesh Awasthee
सरकार ने राज्यसभा को बताया कि सीबीआई ने मध्य प्रदेश पेशेवर परीक्षा बोर्ड (व्यापमं) घोटाले से संबंधित 14 मौतों के मामले में प्राथमिक जांच को पूरा कर लिया है. एक प्रश्न के उत्तर में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने राज्यसभा को बताया कि उच्चतम न्यायालय ने नौ जुलाई 2015 को व्यापमं घोटाले से संबंधित 185 मामले सीबीआई को हस्तांतरित कर दिये थे.

सीबीआई द्वारा दर्ज किये गये मामलों का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा, इसके अतिरिक्त कथित रूप से व्यापमं घोटाले से जुड़ी मौतों के संदर्भ में एक नियमित मामला और 15 प्राथमिक जांच भी दर्ज किये गये हैं जिसमें से 14 प्राथमिक जांच का काम पूरा हो गया है. 

मंत्री ने कहा कि आगे की जांच के लिए सीबीआई के द्वारा 154 व्यापमं मामलों को दर्ज किया गया जिसमें से अदालत में 52 मामलों में अंतिम रिपोर्ट (आरोप पत्र अथवा मामला बंद करने की रिपोर्ट) दायर किये गये हैं. उन्होंने कहा कि सभी बचे मामलों में फील्ड जांच को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!