बैतूल की शिल्पा अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र के बैतूल की रहने वाली दिल्ली वाली ठाकुल गर्ल्स फेम शिल्पा रायज़ादा अब ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाई देंगी। शिल्पा इस सीरियल में कार्तिक की चाची का किरदार निभाएगी। स्टार प्लस पर टेलिकास्ट हो रहे शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के फैंस को हाल फिलहाल ही ये बड़ा झटका लगा है कि शो में फीमेल लीड अक्षरा का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रैस हिना खान की शो से विदाई हो रही है, क्योंकि हिना शो छोड़ने वाली है, इस बात को कन्फर्मेशन भी आ गया है, कि अब अक्षरा शो में दिखाई नही देंगी। 

अक्षरा की मौत के बाद शो को पूरा फोकस नायरा पर किया जाएगा, जो कि फिलहाल अक्षरा की परछाई ही है शो में, अक्षरा नैतिक की लाडली प्रिंसेस नायरा। वेल यहाँ शो में अक्षरा की मौत हो रही है एक तरफ और अब वही दूसरी तरफ होने वाली है एक न्यू एंट्री।

शो में पारुल चौहान, और अली हमन आ रहे है कार्तिक की माँ और चाचा के रोल में, इस बात की जानकारी तो हम आपको दे ही चुके है, लेकिन अब हम आपको शो में एक नई एंट्री के बारें में बताने जा रहे है, जो बस होने वाली है।

दिल्ली वाली ठाकुल गर्ल्स फेम शिल्पा रायज़ादा, अब आपको इस फेमस शो में दिखाई देंगी, जो कि सीरियल में कार्तिक की चाची का किरदार अदा करेंगी। जानकारी दे दें कि वो इस बात की पुष्टि भी कर चुकी है, अब ऐसे में एक तरफ हिना आउट हो रही है, शिल्पा इन हो रही है, मेकर्स क्या कर रहे है और क्या करना चाहते है कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!