लोग तो राशन की लाइन में भी मर सकते हैं: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा

Updesh Awasthee
भोपाल। भाजपा के धीर गंभीर, बुद्धिजीवी एवं राजनीति में निपुण माने जाने वाले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने एक विवादित बयान दिया है। नोट बदलने के लिए लाइन में खड़े एक कर्मचारी की मौत पर उन्होंने कहा ​कि लोग तो राशन की लाइन में भी मर सकते हैं। जवाब सुनकर मौजूद मीडियाकर्मी भी चौंक गए। बता दें कि डॉ. विनय सहस्रबुद्धे अक्सर संतुलित प्रतिक्रियाएं ही देते हैं। विवादित बयानों के लिए मप्र में कुछ दूसरे नेता पहले से ही कुख्यात हैं। 

विनय सहस्रबुद्धे ने सोमवार को भोपाल में जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान ये बात कही। बाद में अपनी बात को संभालते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो। उन्होंने कहा कि देश में कालेधन के खिलाफ संघर्ष चल रहा है। जनता सत्याग्रही के रूप में थोड़ा कष्ट सहे। ये केवल एक कानूनन निर्णय नहीं, जन आंदोलन है। 

जनता की मदद करें भाजपा कार्यकर्ता
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनता की मदद करें। उन्होंने कहा कि लोग बहुत हड़बड़ी में काम कर रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अभी बहुत समय है सब आराम से अपना काम करवाए। ( पढ़ते रहिए bhopal samachar हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!