एक OFFICE जहां हर रोज बॉस को LIPS KISS करतीं हैं महिला कर्मचारी

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। आज तक आपने कई ऑफिस देखे होंगे जहां नियम कायदों के अनुसार काम होता है। ऑफिस के सभी कर्मचारी समय पर आते हैं और पूरे अनुशासन के साथ अपना काम पूरा करते हैं। इन ऑफिसों में बॉस का महत्वपूर्ण रोल होता है। बॉस के आदेश की अवहेलना करने वाले कर्मचारियों की खैर नहीं होती। लेकिन एक ऑफिस ऐसा भी है जहां काम करने वाली हर लड़की को हर सुबह अपने बॉस को किस करना होता है।

जी हां, यह बिल्कुल सच है। चीन की एक कंपनी में महिलाओं को लाइन में खड़े होकर अपने बॉस को रोजाना किस करने का आदेश जारी किया गया है। पिपुल्स डेली चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, रोजाना सुबह 9 से 9:30 बजे के बीच इस कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारी एक कतार में खड़ी हो जाती हैं। इसी बीच उनका बॉस भी वहां पहुंच जाता है और काम शुरु करने से पहले ये सभी महिलाएं एक-एक कर अपने बॉस को किस करती हैं। जो महिला कर्मचारी इस आदेश को नहीं मानती उन्हें ऑफिस से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।

इस कंपनी के बॉस ने खुद ये नियम बनाया और कहा कि ऑफिस की सभी महिलाएं उसे रोजाना किस करें। जब दो महिला कर्मचारियों ने इसके लिए मना किया तो बॉस ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें नौकरी से बाहर निकाल दिया। इस नियम के पीछे बॉस की दलील है कि ऐसा करने ने महिला कर्मचारियों के साथ अच्छा संबंध स्थापित होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!