बॉर्डर पर सड़ती रहीं पाकिस्तानी सैनिकों की लाशें, कई दिनों बाद उठाईं

नईदिल्ली। पाक के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना के 'सर्जिकल स्ट्राइक' के तत्काल बाद पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों पर हमला करने की योजना बनाई और पाकिस्तानी सेना की एक टुकड़ी ने सीमा पार करने की कोशिश की। इंडियन आर्मी ने जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में पाकिस्तान के करीब 8 सैनिक मारे गए, पाकिस्तानी सेना कई दिनों तक कोशिश करती रही लेकिन वो सीमा पर पड़ीं अपने जवानों की लाशें नहीं उठा पाए। दो रोज पहले जब इंडियन आर्मी ने फायरिंग बंद की, तब वो अपने सैनिकों की लाशें उठा पाए। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सर्जिकल स्ट्राइक के तत्काल बाद पाक सेना के जवानों ने भारतीय क्षेत्र में घुस कर भारतीय सेना का नुकसान करने का प्रयास किया, लेकिन पाक सेना को मुंह की खानी पड़ी। भारतीय सेना ने बॉर्डर क्रॉस कर रहे पाकिस्तानी सैनिकों पर फायरिंग खोल दी। जवाबी हमला होते ही पाकिस्तानी सैनिक वापस भाग गए। 

इसके बाद वो बार बार भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश करते रहे लेकिन उनकी हर कोशिश नाकाम कर दी गई। दरअसल, वो जवाबी हमले में मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों की लाशें उठाना चाहते थे परंतु भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के चलते उनकी मंशा पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने भारतीय सेना को लाशों की सूचना भी नहीं दी। वो सबकुछ गुपचुप करना चाहते थे। बाद में जब इंडियन आर्मी को पता चला तो उन्होंने फायरिंग बंद की तब कहीं जाकर पाकिस्तानी सेना अपने सैनिकों की लाशें उठा पाई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!