
एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से बातचीत में मुशर्रफ ने कहा- ”हर मुल्क के अपने हित होते हैं, इस वक्त पाकिस्तानी आइसालेट हुआ है। इससे मुल्क इंटरनेशनली कमजोर होता है। संयुक्त राष्ट्र में राजनैतिक दबाव डालकर फैसले कराए जाते हैं। अमेरिका से हमारी नाराजगी है।
आपको अपना कॉकस मजबूत कराना होगा। भारत अपने कॉकस का इस्तेमाल करके यूएन में बलूचिस्तान का जिक्र करवा देता है। हमारे खिलाफ प्रस्ताव पेश किए जाते हैं। ये तभी होता है जब आप अंदरूनी स्तर पर कमजोर हों। अगर हम जंग हुई तो हम हार भी सकते हैं।”