युवकों ने भरे मंच पर भाजपा सांसद का मुंहकाला किया

Updesh Awasthee
कुरुक्षेत्र। अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले भाजपा सांसद राजकुमार सैनी को रविवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैरागी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चार युवक मंच पर चढ़ गए और सैनी के मुंह पर कालिख पोत ली। चारों युवकों को पुलिस ने तत्काल दबोच लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

जब सैनी के मुंह पर कालिख पोती गई उस समय वह भाषण दे रहे थे। कालिख पोतने वाले चारों युवक हिसार के बुटाना के बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि युवकों ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

उधर, मामले के संबंध में राजकुमार सैनी ने कहा कि वह इस घटना की तीखी निंदा करते हैं। अगर किसी को विरोध करना है तो विरोध का यह तरीका सही नहीं है। उन्होंने कहा कि वे विशेष जातियों के इस हमले से डरने वाले नहीं है। बता दें, सैनी अक्सर जाटों को आरक्षण की परिधि में लाए जाने का विरोध करते रहे हैैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!