17 दिन बाद फिर भाग जाउंगी, तब क्या कर लोगे

Updesh Awasthee
इंदौर। खजराना इलाके से लापता हुई नाबालिग आधी रात को जब प्रेमी के साथ पकड़ाई तो हंगामा करने लगी। उसने अपने माता-पिता और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पुलिस और परिवार को प्यार का दुश्मन बताते हुए चेतावनी दी कि वो 17 दिन बाद बालिग हो रही है। बालिग होते ही फिर प्रेमी के साथ भाग जाएगी। पुलिस ने उसके नाबालिग होने की बात कहते हुए मां-बाप के हवाले कर दिया।

एरोड्रम पुलिस से गुरुवार देर रात सूरज नगर से लापता हुई एक लड़की के परिजन ने संपर्क किया। पुलिस इलाके की एक मल्टी में पहुंची, जहां उसका प्रेमी घर के बाहर बैठा था। वह प्रेमी के दोस्त का घर था। पुलिस ने छापा मारा तो लड़की बाहर आई और विवाद करने लगी।

परिजन की भी नहीं सुन रही थी। आखिरकार परिजन ने उसकी मार्कशीट पुलिस को बताई और कहा कि ये अभी नाबालिग है। इस पर लड़की ने कहा कि मैं सिर्फ 17 दिन छोटी हूं। 17 दिन बाद बालिग होते ही प्रेमी के साथ फिर से भागूंगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!