यूपी में दलित युवती का सिर मुंडवाकर घुमाया

Updesh Awasthee
उत्तरप्रदेश। महराजगंज में दबंगों ने एक नाबालिग दलित लड़की के बाल मूंड कर उसे गांव भर में घुमाया. वहीं गांव के चार दबंग युवकों ने नाबालिग लड़की पर 700 सौ रूपये चुराने का आरोप लगाया था. घटना बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा हथिगढ़वा की है.

यह नाबालिग लड़की दबंगों के पैर पकड़ कर छोड़ देने की गुहार लगाती रही. लेकिन हाथ में उस्तरा लिए दबंगों को लड़की पर तरस नहीं आया. वे उसे मारते पीटते रहे और फिर बाल मूंड दिए. घटना के बाद से ये दबंग युवक गांव से फरार हो गए.

पीड़ित लड़की ने इसकी शिकायत पुलिस से की है, लेकिन शिकायत मिलने के बाद भी पुलिस देर तक हरकत में नहीं आई, बल्कि मामला रफा दफा करने की कोशिश में जुटी रही. फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!