सर्जिकल स्ट्राइक पर भारतीय मीडिया से बचकर भागे पाकिस्तान के उच्चायुक्त

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 'सर्जिकल स्ट्राइक' को सिरे से खारिज कर रहे हैं लेकिन भारत में उनके उच्चायुक्त सर्जिकल स्ट्राइक के सवाल पर मीडिया से मुंह छिपाकर भाग गए। बता दें कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को भी तलब किया था। 

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित से जब सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सवाल किया गया तो बचकर निकले। रिपोर्टर उनसे कहते रहे कि दो शब्द ही सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बोल दें, लेकिन बासित साहब को कुछ नहीं सूझा, उन्होंने कार का शीशा चढ़ाया और बचकर निकल गए। 

उरी हमले के बाद भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की जिससे पाकिस्तान लगातार इनकार कर रहा है। नवाज शरीफ हर मंच पर सर्जिकल स्ट्राइक से नानुकुर कर रहे हैं। एक तरफ संसद में नवाज शरीफ संसद भारत पर आरोप लगा रहे हैं वहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर बोल तक नहीं फूट रहे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!