भोपाल के दशहरा मैदान में होगी सार्वजनिक गोवर्धन पूजा, आप सभी आमंत्रित हैं

भोपाल। शहर में पहली बार सार्वजनिक रूप से गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। अनुष्ठान 31 अक्टूबर को छोला स्थित दशहरा मैदान में होगा। इसमें 15 फुट के भगवान गोवर्धन का पूजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।

तेजस जनकल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता(कुदरिया) ने बताया कि शहर में सार्वजनिक रूप से मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर गोवर्धन पूजा का यह प्रथम आयोजन है। इसके तहत दशहरा मैदान में गोबर से 15 फुट के भगवान गोवर्धन का निर्माण किया जाएगा। दीपावली के दूसरे दिन होने वाले इस अनुष्ठान में दोपहर 1 बजे महाआरती के साथ ही 56 भोग दर्शन होगा। साथ ही गोवर्धन पूजन के साथ परिक्रमा का दौर शुरू होगा। यह सिलसिला शाम 5 बजे तक चलेगा। 

इस दौरान प्रसादी वितरण भी चलता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल पर जहां भजन होते रहेंगे, वहीं पूजा स्थल के चारों तरफ भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर केंद्रित पौराणिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। कार्यक्रम के मार्गदर्शक मंडल में खेड़ापति हनुमान मंदिर के महंत जगदीश दासजी, राम मंदिर ट्रस्ट के पंडित विश्वामित्र शमा, रामनारायण कुदरिया, जीवनलाल मुखरैया, दिलीप खंडेलवाल, श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी आदि प्रमुख हैं।

पूजन सामग्री निशुल्क मिलेगी
समिति के प्रवक्ता रूपेश गुप्ता ने बताया कि भगवान गोवर्धन के निर्माण की जिम्मेदारी मशहूर झांकी निर्माता राजू कुशवाह को दी गई है। अुनष्ठान में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को समिति के द्वारा पूजन सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!